फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दोस्त के साथ मिलकर मंगेतर ने युवती के साथ किया गैंगरेप

दोस्त के साथ मिलकर मंगेतर ने युवती के साथ किया गैंगरेप

Fri, 15 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
दोस्त के साथ मिलकर मंगेतर ने युवती के साथ किया गैंगरेप
दोस्त के साथ मिलकर
विज्ञापन

मंगेतर ने किया गैंगरेप
क्रासर
विरोध पर पीटा, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

अमर उजाला ब्यूरो
चांदा(सुल्तानपुर)। मंदिर जाने के बहाने घर से बुलाकर साथ ले गए मंगेतर और उसके साथी ने युवती के साथ गैंगरेप किया। विरोध पर दोनों ने युवती की पिटाई भी की। युवती को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है।

चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के कांपा हरिहरपुर निवासी संजय धुरिया के साथ तय हुई थी। इसी नवरात्रि में युवती की गोदभराई की रस्म तय थी। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे संजय अपने एक दोस्त के साथ जीप से युवती के घर पहुंचा और परिवारीजनों से युवती को मंदिर घुमाकर लाने की बात कही। परिवारीजनों ने संजय पर भरोसा जताते हुए उसके साथ बेटी को भेज दिया। संजय युवती को लेकर गुलालपुर गांव के पास जंगल में पहुंचा। संजय और उसके दोस्त ने युवती के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर युवती की पिटाई भी की। रेप के बाद दोनों युवती को जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची युवती ने परिवारीजनों से आपबीती सुनाई। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर संजय और उसके दोस्त के खिलाफ मारपीट व गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed