{"_id":"5a0dd9d74f1c1b6e468b478d","slug":"121510857175-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी विदा कराने पहुंचे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी विदा कराने पहुंचे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी विदा कराने पहुंचे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
गौरीगंज। स्थानीय थाने के अफुइया गांव में बुधवार दोपहर पुत्री को विदा कराने पहुंचे मायके पक्ष को ससुरालीजनों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हमले में लड़की के पिता व भाई समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को छुड़ाकर थाने ले आई। मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया है।
गजेहड़ी थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर निवासी जगदेव चौरसिया ने 14 फरवरी 2017 को अपनी पुत्री अंजलि का विवाह गौरीगंज थाने के गांव अफुइया निवासी सूर्यपाल चौरसिया के पुत्र सोनू से किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही अंजलि का पीित सोनू लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था। इससे ऊबकर करीब तीन माह पहले अंजलि के घर वाले उसे मायके लिवा ले गए। समझौते के बाद करीब डेढ़ माह पहले अंजलि दोबारा अपनी ससुराल आई थी।
आरोप है कि अंजलि के गर्भवती होने के बावजूद सोनू लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसकी सूचना पर बुधवार को एक जीप से अंजलि के पिता जगदेव, भाई राजकुमार, आलोक, बलराम व गजेहड़ी के ग्राम प्रधान हसीब खां अफुइया पहुंचे। गांव पहुंचने पर दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हुई ही थी कि अचानक विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
लड़के पक्ष व गांव के कई अन्य लोगों ने अंजलि के पिता व उनके साथ आए लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसी बीच गांव के किसी आदमी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पिट रहे लोगों को छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस ने मौके से ही अंजलि के ससुर सूर्यपाल, पति सोनू, ओमप्रकाश व प्रदीप को हिरासत में लिया है।
ग्रामीणों की मानें तो पहले बंद कमरे में अंजलि के पिता व अन्य ने उसके पति की जमकर पिटाई की। इसी की वजह से सारा विवाद हुआ। एसओ दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।