Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Masked men held a pistol to the temples of the factory owner and his son.

Bareilly News: फैक्टरी मालिक और बेटे की कनपटी पर नकाबपोशों ने ताना तमंचा

Tue, 10 Nov 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Masked men held a pistol to the temples of the factory owner and his son.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदपुर (बरेली)। बदमाशों ने एक प्लाईवुड फैक्टरी मालिक और उनके बेटे की कार को घेरकर उनके कान पर तमंचा लगा दिया। आरोपियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस निवासी रविकांत नेमानी ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि दिवाली की शाम वह अपने बेटे श्लोक नेमानी के साथ फैक्टरी जा रहे थे। फैक्टरी से 500 मीटर पहले तीन नकाबपोश युवकों ने उनकी कार को घेर लिया। युवकों ने रविकांत और श्लोक की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। गालियां देते हुए धमकाया कि कोलकाता वाले से पंगा लेना महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये की रंगदारी दो वर्ना जान से मार देंगे। बदमाशों ने दो-तीन दिन में रुपये कोलकाता वाले राजेश मित्तल और सानिध्य मित्तल के पास पहुंचाने के लिए कहा।
विज्ञापन


व्यापारिक विवाद की आशंका

रविकांत नेमानी ने पुलिस को बताया कि उनका व्यापारिक विवाद ग्रीन प्लाई इंडस्ट्रीज के मालिक राजेश मित्तल और सानिध्य मित्तल से चल रहा है। उन्हें पहले भी इन लोगों ने बर्बाद करने की धमकी दी थी। रविकांत को शक है कि यह वारदात इन्हीं लोगों के इशारे पर हुई है। उनके परिवार को जान-माल का खतरा है। इन्हीं लोगों पर संदेह जताकर उन्होंने रिपोर्ट करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

रविकांत नेमानी ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। फिर थाने पहुंचकर तहरीर भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दरोगा सुनील कुमार को विवेचना सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की छानबीन कर रही है। - संदीप सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed