{"_id":"5b5371634f1c1bc57a8b5b30","slug":"111532195171-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे में करंट उतरने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे में करंट उतरने से अधेड़ की मौत
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से अधेड़ की जान गई
सुल्तानपुर। धम्मौर क्षेत्र में शनिवार सुबह पंखा चलाते समय करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की जान चली गई। यह हादसा कोहारन का पुरवा दिखौली मजरे बैजापुर में हुआ। गांव निवासी रामकुमार प्रजापति (45) को शनिवार सुबह घर में पंखा चलाने के दौरान करंट लग गया।
परिवारीजन रामकुमार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राम कुमार को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार के परिवार में पत्नी श्यामा देवी, बेटा राजेश, राकेश, बृजेश और उमेश हैं। रामकुमार की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।