फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लेन-देन के विवाद में ममेरे भाई ने युवक को मारा चाकू

लेन-देन के विवाद में ममेरे भाई ने युवक को मारा चाकू

Mon, 04 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
लेन-देन के विवाद में ममेरे भाई ने युवक को मारा चाकू
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। पैसे के लेन-देन के विवाद में सोमवार दोपहर दवा लेकर घर लौट रहे युवक पर ममेरे भाई ने दोस्त के साथ चाकू से प्रहार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल के पिता ने दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अखंडनगर थाना क्षेत्र के पारा बासूपुर गांव निवासी अरुण कुमार (28) पुत्र राजपति की बाइक मोकलपुर निवासी मामा का बेटा रामशब्द करीब दो माह पूर्व मांगकर ले गया था।
विज्ञापन


उसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रामशब्द से अरुण कुमार लगातार बाइक बनवाने में हुए खर्च रुपयों की मांग कर रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच तल्खी बढ़ गई थी। सोमवार दोपहर अरुण बाइक से नरबारी बाजार दवा लेने गया था। दवा लेकर अरुण घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पटना के पास पहुंचा था कि तभी उसके मामा का बेटा रामशब्द और एक अन्य युवक ने उसे रोक लिया। अरुण जब तक कुछ समझता दोनों युवकों ने उस पर चाकू से प्रहार कर दिया। चीख-पुकार के बाद लोग उसे बचाने दौडे़ तो दोनों आरोपी फरार हो गए।


गंभीर रूप से घायल अरुण को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अरुण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष सचिन राठी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ सचिन राठी ने बताया कि राजपति ने रामशब्द समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed