फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; her family alleges murder

Kangra News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायका पक्ष का आरोप- हत्या हुई

Fri, 23 Oct 2026 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 23 Oct 2026 05:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; her family alleges murder
थुरल की पंचायत धमणलाहड़ की विवाहित महिला की मौत मामले की छानबीन करती पुलिस टीम। संवाद - फोटो : udhampur news
थुरल (कांगड़ा)। थुरल क्षेत्र की धमणलाहड़ पंचायत के ढौरयां दा लाहड़ गांव में बुधवार रात 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रानी देवी का शव कमरे में पंखे से लटके दुपट्टे के साथ मिला।
विज्ञापन

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रानी देवी की शादी करीब चार साल पहले मनजीत सिंह से हुई थी। उसका दो साल का बेटा है। रानी के भाई नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह पति के साथ भवारना से घर लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है। रात करीब 10:15 बजे उन्हें रानी की मौत की सूचना मिली। वह वीरवार सुबह करीब 4 बजे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो रानी देवी कमरे में मृत पड़ी थी और पंखे से दुपट्टा लटका हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष पहले भी रानी देवी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था।
इस संबंध में पंचायत में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके बावजूद दोबारा प्रताड़ित करने और पैसों की मांग करने का आरोप लगाया गया है।
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसका पति कोई काम नहीं करता था और शराब पीने का आदी था। सूचना मिलने पर पुलिस थाना भवारना और पुलिस चौकी थुरल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed