{"_id":"6ada7f231f093cf830005a80","slug":"six-lakh-rupees-swindled-under-the-pretext-of-a-job-in-an-ngo-victim-also-subjected-to-indecent-behavior-agra-news-c-25-agr1004-1192909-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवती को ब्लैकमेल कर 12 लाख वसूले, 15 लाख की और मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवती को ब्लैकमेल कर 12 लाख वसूले, 15 लाख की और मांग
Fri, 23 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर युवती से 12 लाख रुपये वसूलने और फिर 15 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। कादीपुर के एक गांव की युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर कादीपुर पुलिस ने आरोपी जीजा और साले के खिलाफ ब्लैकमेलिंग सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता के मुताबिक आगरा के रामबाग, नुनिहाई, दुर्गानगर निवासी सर्वोत्तम प्रकाश कुशवाहा के पास उनकी कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो थे। आरोप है कि उसी तस्वीरों को आधार बनाकर आरोपी ने ब्लैकमेलिंग की। आरोपी ने 27 और 28 अक्तूबर 2025 को आरटीजीएस के जरिये 12 लाख रुपये लिए। इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग जारी रही। जेवर गिरवी रखकर कर्ज लिया और रकम आरोपी को देनी पड़ी। आरोपी 15 लाख रुपये और मांग रहे हैं। रकम नहीं देने पर निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी जा रही है।