फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired sub-inspector killed after being hit by a car

Agra News: कार की टक्कर से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत

Fri, 23 Oct 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Retired sub-inspector killed after being hit by a car
रुनकता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। वह मथुरा स्थित अपने फार्म हाउस जा रहे थे। घटना के बाद कार को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बजरंग विहार, शास्त्रीपुरम निवासी यशपाल सिंह (68) का मथुरा के गांव चुरमुरा में फार्म हाउस है। वह रोजाना बाइक से वहां पर जाते थे। बृहस्पतिवार को भी सुबह 8 बजे निकले थे। हाईवे पर रुनकता के पास पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह कई फीट दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एसएन अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद का कहना है कि हादसे में मृत्यु हुई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed