फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   11 students of Kasturba fell ill

कस्तूरबा आवासीय स्कूल की 11 छात्राएं हुईं बीमार

Mon, 14 Aug 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 14 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
11 students of Kasturba fell ill
परिवारवाले परेशान - फोटो : अमर उजाला

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार की रात एक-एक कर 11 छात्राएं उल्टी व दस्त की शिकार हो गई। आनन-फानन में छात्राओं को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों की मानें तो छात्राएं बुखार और सिर दर्द से पीड़ित हैं। 

विज्ञापन



कूरेभार कस्बे में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय स्थित है। रविवार की देर शाम विद्यालय की छात्रा महक (9), शीलू (11), अर्पिता (11), कशिश (10), शीलम (12), दिव्या (11), रंजना (13), मिथला (10), रोमा (12), शीला (10) और अंकिता शर्मा (11) को उल्टी व दस्त होने लगी। एक के बाद एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने से विद्यालय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में छात्राओं को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुभाष मौर्य समेत दो अन्य चिकित्सकों ने स्थिति संभाली। छात्राओं की प्राथमिक जांच में पाया गया कि सभी बुखार व सिर दर्द से पीड़ित थी। जिसकी वजह से उन्हें उल्टी व दस्त हुई। रात भर छात्राओं का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर चलता रहा। रात में ही खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार त्रिपाठी भी सीएचसी पर पहुंच गए। चिकित्सकों ने छात्राओं का प्राथमिक उपचार कर विद्यालय भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्राओं की हुई मलेरिया व टाइफाइड की जांच

कूरेभार। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्राओं के बीमार होने की सूचना उन्हें जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ओपी तिवारी ने दी थी। सूचना के बाद वे सीएचसी पहुंचे थे। सीएमओ डां. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी को भी मामले से अवगत कराया गया है। पीड़ित छात्राओं की मलेरिया व टाइफाइड की जांच कराई गई है। अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। विद्यालय के अंदर और बाहर गंदगी पाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed