{"_id":"5bad1793867a557eb34154ba","slug":"101538070419-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक़ हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सडक़ हादसों में एक की मौत, चार घायल
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में बाइक सवार की मौत, चार घायल
अमेठी। अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। क्षेत्र के गांव गंगौली निवासी दिलीप सिंह (48) बुधवार देर शाम अमेठी से बाइक से घर लौट रहे थे। अमेठी-किठावर मार्ग पर चचकापुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक समेत दिलीप गिर गए और घायल हालत में पूरी रात वहीं पड़े रहे। बृहस्पतिवार भोर में लोगों ने सड़क किनारे उनका शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। दूसरी दुर्घटना में संग्रामपुर के गांव पांडेय का पुरवा मजरे डेहरा निवासी शिव दर्शन (25) व चंद्र प्रकाश (59) बाइक से बुधवार को घर जा रहे थे। कटरा राजा हिम्मत सिंह गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य सड़क दुर्घटना में बुधवार देर शाम मोहनगंज गांव निवासी सोनू गुप्ता (18) और अमेठी निवासी शिवम साहू (18) बाइक से गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।