{"_id":"5b61eeb44f1c1bac7d8b5d4b","slug":"101533144756-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को सिपाही ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को सिपाही ने दबोचा
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिनैती कर भाग रहे बदमाश को सिपाही ने दबोचा, सम्मानित
सुल्तानपुर। शहर में करौंदिया पुल पर दिनदहाड़े युवक से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बदमाश को पीआरवी पर तैनात सिपाही ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, त्वरित कार्रवाई करने पर एसपी ने सिपाही को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के अमहट निवासी प्रमोद कुमार बुधवार को किसी काम से करौंदिया जा रहे थे। तभी करौंदिया पुल पर एक युवक प्रमोद को धक्का देकर उनका मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा।
प्रमोद ने इसकी सूचना करौंदिया पुल के पास खड़ी पीआरवी पर तैनात सिपाही सत्यवीर को दी। इस पर सत्यवीर ने भाग रहे चोर को पीछा कर दबोच लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान सोनू निषाद निवासी यमुना पुल थाना बल्दीराय के रूप में की गई। एसपी अमित वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करने पर सिपाही सत्यवीर को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया।