{"_id":"0cc9467505f75580a0aef05f1549e4c1","slug":"10-lakh-stolen-from-showroom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर के शोरूम से 10 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर के शोरूम से 10 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय थाने के टिकरिया चौराहे पर स्थित रायबरेली-अमेठी ट्रेडिंग कंपनी में मंगलवार रात घुसे चोर अलमारी के लॉकर में रखी 1.57 लाख की नगदी व आठ लाख रुपये के टायर उठा ले गए। बुधवार सुबह मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की सूचना थाने में दी।
विज्ञापन
रायबरेली शहर निवासी सुनील कुमार शुक्ल स्थानीय थाने के टिकरिया चौराहे पर स्थित अपने मकान में रायबरेली-अमेठी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से शोरूम चलाते हैं। साथ ही उनके पास ट्रैक्टर व उसके पार्ट्स का शोरूम भी है। बुधवार सुबह जब उनका चपरासी अरविंद मौर्य शोरूम पर पहुंचा तो शटर के ऊपर लगा रोशनदान उखड़ा मिला। शटर उठाकर अंदर घुसने पर शोरूम में रखे करीब आठ लाख रुपये से अधिक कीमत के 20 जोड़ी ट्रक टायर, इन्वर्टर व बैट्री गायब तथा अलमारी टूटी मिली।
विज्ञापन
अरविंद ने तत्काल इसकी सूचना सुनील को दी तो वे भी मौके पर पहुंचे। शोरूम पहुंचे सुनील ने अलमारी खंगाला तो लॉकर में रखे 1.57 लाख रुपये भी गायब मिले। सुनील ने तत्काल इसकी सूचना मोबाइल पर प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह को दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सुनील ने लिखित तहरीर दी। सुनील की तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन