{"_id":"62e426be0a7b282661151a42","slug":"crime-sultanpur-news-lko641781456","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर ड्यूटी दे रहा जवान, थाने में दर्ज हो गई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पर ड्यूटी दे रहा जवान, थाने में दर्ज हो गई एफआईआर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सेना का जवान सरहद पर देश की सुरक्षा में लगा हुआ है। इधर उसके गृह जनपद सुल्तानपुर की कादीपुर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। पुलिस ने पड़ोसी से विवाद में जवान, उसके पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोप यह भी है कि जवान के पिता से पैसे की डिमांड की गई। लेन-देन के इस मामले का ऑडियो भी शुक्रवार को सामने आया है।
कादीपुर क्षेत्र के अल्देमऊ नूरपुर निवासी इंद्रजीत सिंह का पुत्र राम कुमार सिंह सेना का जवान है। वर्तमान में वह चीन बॉर्डर पर तैनात है। जवान के पिता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वे अपने मकान में दूसरे मंजिल पर काम करा रहे थे। राजस्व के मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी ने 50 हजार रुपये की मांग की। यह रकम नहीं देने पर 16 जुलाई को इंद्रजीत को थाने पर करीब छह घंटे तक बैठाए रखा। इंद्रजीत ने बताया कि हमने जबशिकायत करने की बात कही तो उन्होंने गुंडा एक्ट में कार्रवाई की धमकी दी। इसके बाद 23 जुलाई को पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर इंद्रजीत उनके पुत्र रामकुमार सिंह आदि के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इंद्रजीत का दावा है कि है कि उनका पुत्र रामकुमार बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहा तो वह किस समय यहां आकर कब्जा करने लगा।
साक्ष्य में दिया रिश्वत मांगने का ऑडियो
इंद्रजीत सिंह ने बताया कि थाने के दीवान और सिपाही ने पैसे लिए हैं। जिसका साक्ष्य भी हमने एसपी को ऑडियो के रूप में उपलब्ध करा दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आज एसपी से मिलने आया था लेकिन वे किसी जांच में गए हैं। एसपी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।