फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   covid patient's caretaker will be permitted in hospital only on id card

परिचय पत्र वाले तीमारदारों को ही कोरोना अस्पताल में प्रवेश

Sun, 23 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
covid patient's caretaker will be permitted in hospital only on id card
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए बनाए गए एल-वन व एल-टू हॉस्पिटल में परिचय पत्र वाले एक तीमारदार को ही प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने मरीजों व तीमारदारों को संक्रमण से बचाने के लिए परिचय पत्र जारी करने की व्यवस्था शुरू करवाई है। तीमारदारों को पास बनवाने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व सीडीओ अतुल वत्स ने रविवार को केएनआईटी में स्थित एल-वन हॉस्पिटल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने हाई रिस्क रजिस्टर समेत अन्य रिकॉर्ड देखे।
विज्ञापन

डीएम ने मरीजों के इलाज व उनके खानपान के व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने एल-वन व एल-टू हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को परिचय पत्र बनवाने का निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश के मुताबिक परिचय पत्र वाले तीमारदारों को ही मरीजों की देखरेख के लिए अस्पताल में प्रवेश मिल सकेगा।
डीएम के मुताबिक मरीजों व तीमारदारों को संक्रमण से बचाने के लिए ऐसी व्यवस्था संचालित की जा रही है। उन्होंने मरीजों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया। इस मौके पर संबंधित मौजूद रहे।

आज आएंगे स्वास्थ्य मंत्री
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह सोमवार को जिले के दौरे पर आएंगे। डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक करके व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। शाम को वे वापस लखनऊ चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed