Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Court prohibits owner of Taj Transport from leaving the country

कोर्ट ने लगाई ताज ट्रांसपोर्ट के मालिक के देश छोड़ने पर रोक

Fri, 13 Mar 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Court prohibits owner of Taj Transport from leaving the country
सुल्तानपुर। धोखाधड़ी कर एक ही नंबर पर दो वाहनों का संचालन कराने के चर्चित मामले में आरोपी ताज ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के देश छोड़ने पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला जज तनवीर अहमद ने ताज ट्रांसपोर्ट के मालिक की सशर्त अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर उन्हें बिना कोर्ट की अनुमति देश से बाहर नहीं जाने का आदेश दिया है। डीजे ने इसी मामले में जेल में निरुद्घ ताज ट्रांसपोर्ट के मालिक के पुत्र व ड्राइवर की जमानत अर्जी भी मंजूूर कर ली है।
विज्ञापन

कुड़वार थाने के धरावां गांव निवासी ताज मोहम्मद की कोतवाली नगर क्षेत्र के तिकोनिया पार्क के पास ताज ट्रांसपोर्ट कंपनी है। ताज मोहम्मद के पुत्र जियाउल हक के नाम से इनोवा कार (यूपी 32 जी ए 8787) पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फरवरी 2020 को पुलिस ने तिकोनिया पार्क के पास दो चार पहिया वाहनों को बरामद किया था। आरोप है कि धोखाधड़ी करके दोनों वाहनों पर एक ही नंबर यूपी 32 जी ए 8787 लिखाया गया था। एक वाहन पर नंबर हिंदी में व दूसरे पर अंग्रेजी में लिखा गया था।
पुलिस ने ड्राइवर श्रवण यादव व ताज ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के पुत्र जियाउल हक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में आरोपी ताज ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ताज मोहम्मद ने डीजे कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दी थी।
उनके अधिवक्ता रमेशचंद्र पांडेय ने कहा कि पुलिस व एआरटीओ ऑफिस के अधिकारी बेगारी में वाहन मांगा करते हैं। पुलिस को बेगारी में वाहन नहीं देने पर फर्जी केस दर्ज कराया गया है। जिला जज तनवीर अहमद ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद ताज ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।

डीजे ने उनकी सशर्त अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर उन्हें बिना कोर्ट की अनुमति देश से बाहर नहीं जाने का आदेश दिया है। डीजे ने इसी मामले में जेल में निरुद्घ ताज ट्रांसपोर्ट के मालिक के पुत्र जियाउल हक व ड्राइवर श्रवण यादव की जमानत अर्जी भी मंजूूर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed