{"_id":"6b0c73cae473fa7ea400e135","slug":"court-deems-allegation-of-administering-poison-baseless-complaint-dismissed-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-170390-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जहर पिलाने के आरोप को कोर्ट ने माना निराधार, परिवाद खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जहर पिलाने के आरोप को कोर्ट ने माना निराधार, परिवाद खारिज
Mon, 30 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जेठ-जेठानी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ जहर पिलाने के आरोप से जुड़े मामले में शुक्रवार को एफटीसी-जूनियर डिवीजन सत्येंद्र कुमार मिश्र की अदालत ने अपना फैसला सुनाया। बचाव पक्ष ने अपनी आपत्ति में पेशबंदी में गलत तरीके से मामला प्रस्तुत करने का तर्क पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्ष के तर्कों को सुनने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वादी की अर्जी को निराधार मानते हुए खारिज कर दी है।
लंभुआ थाने के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने 30 अप्रैल 2025 की घटना बताते हुए अपने जेठ, देवर, जेठानी एवं देवरानी के खिलाफ रंजिश में जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अर्जी दी थी। कोर्ट ने मामले को परिवाद के रूप में पंजीकृत किया था। वादी पक्ष के साक्ष्यों को दर्ज करने के बाद अदालत ने आरोपी पक्ष को नोटिस जारी कर उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए आदेशित किया था।
आरोपियों की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने आरोपों को निराधार बताया। वादी के अधिवक्ता ने अपनी बातों का समर्थन करते हुए आरोपियों को विचारण के लिए तलब करने की मांग की। दोनों पक्ष को सुनने के बाद जज सत्येंद्र कुमार मिश्र ने वादी की अर्जी को उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर खारिज कर दी है।