Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Corrupted learning system from Corona

कोरोना से अस्त-व्यस्त हुई शिक्षण व्यवस्था

Wed, 18 Mar 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corrupted learning system from Corona
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर चल रही तैयारियों की वजह से शिक्षण व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। प्राथमिक से लेकर हायर एजूकेशन तक की प्रक्रियाएं इसकी वजह से प्रभावित हुई हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर चल रहा अभियान जारी रहा तो नवीन शैक्षिक सत्र शुरू होने में विलंब की आशंका है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन को तत्काल प्रभाव से रोकवा दिया है। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर 4,08,200 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुई थीं।
विज्ञापन

दो दिनों में लगभग 11 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी हो गया था। शासन ने 25 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया था। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर चल रहे अभियान के चलते मूल्यांकन कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य शुरू होने के लिए अब दो अप्रैल के बाद निर्णय लिया जाएगा। वहीं प्राथमिक से जूनियर स्तर की परीक्षाएं भी अब नहीं होंगी। जिले के 2347 विद्यालयों में अध्ययनरत 2,31,121 बच्चों को अब परीक्षा नहीं देनी होगी।
शासन ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को बगैर परीक्षा कराए कक्षोन्नति देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कई माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ एवं 11 की गृह परीक्षाएं संचालित हो रहीं थी, उन्हें भी रोक दिया गया है।
इन कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों की परीक्षाएं स्कूल खुलने के बाद होंगी। ऐसे में शिक्षण सत्र शुरू होने में विलंब की पूरी उम्मीद है। सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के एग्जाम को भी दो अप्रैल तक टाल दिया गया है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबंद्घ महाविद्यालयों की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों में 18 मार्च से दो अप्रैल तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

स्थगित परीक्षाओं की तिथियां और दो अप्रैल के बाद विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली समस्त पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के संबंध में सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं बीच में स्थगित होने से छात्र-छात्राओं की तैयारियों का तारतम्य टूटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed