{"_id":"606748568ebc3e592578fc2d","slug":"corona-virus-spreading-due-to-negligence-sultanpur-news-lko572371751","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ लोगों की लापरवाही सभी पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ लोगों की लापरवाही सभी पर पड़ रही भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जागरूक लोगों पर बिना मास्क वालों की बेफ्रिकी भारी पड़ने लगी है।
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल न करने और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी से खतरे का अंदेशा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी शहर में तमाम लोग बिना मास्क के बाजारों में घूमते दिखे।
जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 20 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम रवीश गुप्ता ने चिकित्सकों के साथ बैठक कर कोविड-19 की टेस्टिंग बढ़ाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को सचेत कर रहा है। इसके बाद भी शहर में बेफ्रिकी जारी है। शुक्रवार को चौक इलाके में कुछ महिलाएं और युवतियां मास्क लगाकर निकलीं लेकिन अधिकांश लोग बिना मास्क के बाजार में टहलते रहे।
गल्ला व सब्जी मंडी के साथ दूसरे बाजार में भी लोग बिना मास्क के लगातार घूम रहे हैं। यही स्थिति रोडवेज, गंदानाला, बाधमंडी, राहुल तिराहा, दरियापुर, जिला अस्पताल गेट के पास भी थी। इन हालात में कोरोना संक्रमण पर काबू पाना आसान नहीं है।
बाहर से आने वाली की सूचना देंगी आशा
मुंबई, केरल, दिल्ली आदि स्थानों से आने वालों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा बहू और एएनएम की ड्यूटी लगाई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग व एंटीजन जांच कराई गई। ग्रामीण अंचल में पहुंचने वाले प्रवासियों के बारे में सूचना आशा बहू और एएनएम ने स्वास्थ्य विभाग को दे रही हैं।
सावधान रहें लोग : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि गत वर्ष मार्च माह से लेकर अब तक जिले में कोरोना से 79 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इससे बचाव के लिए सर्तकता बरतने की जरूरत है। बाहर निकलते समय मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक है।