फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   corona

कोरोना को लेकर बेपरवाह हुए लोग, न चेहरे पर मास्क और न ही सोशल डिस्टेसिंग

Mon, 10 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona
बसों में बिना मास्क सफर करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कोरोना की तीसरी लहर ने जिले में दस्तक दे दी है। शासन-प्रशासन जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक में संसाधन जुटाने में लगा है। लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की नसीहत दी जा रही है। इसके बाद भी लोग बेपरवाह बने हैं। वे न चेहरे पर मास्क लगा रहे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की पहली व दूसरी लहर ने जिले में तबाही मचाई थी। कोरोना ने तमाम लोगों के प्रियजनों को उनसे छीन लिया था। वर्तमान समय में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। अतीत के कड़वे अनुभवों के बावजूद लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों न्यू ईयर के जश्न में पार्क से लेकर होटल तक खासी भीड़ रही। धार्मिक आयोजनों में भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों, होटलों व रेस्टोरेंट में लोग बेपरवाह हैं। प्रशासनिक अधिकारी चौराहों पर लोगों को मास्क लगाने व कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की नसीहत दे रहे हैं लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed