{"_id":"5e73a8b28ebc3e774c0352ac","slug":"corona-effect-seen-in-courts-on-second-day-as-well-crowd-reduced-sultanpur-news-lko5143940167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालतों में दूसरे दिन भी दिखा कोरोना इफेक्ट, कम हुई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालतों में दूसरे दिन भी दिखा कोरोना इफेक्ट, कम हुई भीड़
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के दीवानी न्यायालय में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कोरोना वायरस का इफेक्ट दिखाई पड़ा। सुबह ही सभी मुकदमों में सामान्य तिथि (जनरल डेट) हो जाने के कारण वादकारियों की भीड़ दोपहर तक गायब हो गई। जेल में निरुद्घ बंदियों को रिमांड पेशी पर कोर्ट नहीं लाया गया।
बंदियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रिमांड स्वीकार किया गया। बंदियों को नहीं लाए जाने से दीवानी न्यायालय का लॉकअप सूना पड़ा रहा। जिला जज तनवीर अहमद ने न्यायिक अधिकारियों के साथ परिसर का निरीक्षण करके साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय की विभिन्न अदालतों में सुनवाई के लिए नियत किए फौजदारी व सिविल प्रकृति के मुकदमों में सामान्य तिथि (जनरल डेट) नियत करके इसे अदालत के बाहर चस्पा कर दिया गया। जनरल डेट लगने से वादकारी दोपहर तक अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
दोपहर बाद तक रोजाना लगी रहने वाली भीड़ कम हो गई। कोरोना वायरस के कारण बंदियों को जेल से पेशी पर अदालत नहीं लाया गया। बंदियों के नहीं आने से दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित लॉकअप सूना पड़ा रहा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जेल में निरुद्घ बंदियों के रिमांड की कार्रवाई पूरी की गई। जिला जज तनवीर अहमद ने न्यायिक अधिकारियों के साथ कोर्ट परिसर का निरीक्षण करके सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
दीवानी न्यायालय की विभिन्न अदालतों में शुक्रवार व शनिवार को नियत किए गए मुकदमों में बृहस्पतिवार को ही जनरल डेट नियत कर दी गई है। जिला जज की ओर से जानकारी दी गई है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर 20 व 21 मार्च के सभी वादों में कार्यवाही स्थगित रहेगी और उसमें अगली तिथि नियत कर दी गई है। तिथि की सूचना वकीलों को दे दी जाएगी। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सभी वादकारियों/पक्षकारों का न्यायालय परिसर में आना आवश्यक नहीं है।