फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Consumers enraged due to power supply interruption, surrounded the sub-station

Sultanpur News: बिजली आपूर्ति ठप होने से भड़के उपभोक्ता, उपकेंद्र को घेरा

Thu, 19 Jun 2025 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Consumers enraged due to power supply interruption, surrounded the sub-station
दरियापुर में कार्यशाला पर विरोध जताने पहुंचे मोहल्लेवासी।    
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। भीषण गर्मी में ओवरलोड की वजह से विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई है। टीपी नगर उपकेंद्र के नारायनपुर फीडर से जुड़े वंदना हॉस्पिटल कॉलोनी में मंगलवार शाम पहले बंच केबल जल गया। कर्मचारियों ने केबल बदलकर आपूर्ति शुरू की तो ट्रांंसफार्मर फुंक गया।
विज्ञापन

करीब पांच हजार लोग भीषण गर्मी और उमस में परेशान रहे। बुधवार दोपहर तक आपूर्ति जब बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। उपभोक्ताओं ने टीपी नगर उपकेंद्र और ट्रांसफार्मर कार्यशाला, दरियापुर पहुंचकर घेराव शुरू कर दिया। उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद उपभोक्ता शांत हुए।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलोनी के लोग बिजली-पानी को तरस गए। लोगों के इन्वर्टर व मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बने रहे। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि वंदना हॉस्पिटल कॉलोनी में बंच केबल बदल कर बुधवार शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


...यहां भी जारी रही कटौती
सुल्तानपुर। डाकखाना, केेएनआई व दरियापुर उपकेंद्र से शहर में होने वाली बिजली आपूर्ति मंगलवार की रात कई बार बाधित हुई। निरालानगर, करौंदिया, आदर्शनगर, चौक, खैराबाद, शास्त्रीनगर, विनोबापुरी, सिविल लाइंस, बढ़ैयावीर आदि मोहल्ले में बुधवार को दिन में भी कटौती की गई। इससे लोग परेशान रहे। एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि फाॅल्ट से आपूर्ति बाधित हुई थी। फाॅल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed