फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   conspirators away from police

Sultanpur News: पुलिस की पकड़ से दूर साजिशकर्ता

Fri, 11 Oct 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 11 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
conspirators away from police
सुल्तानपुर। कारोबारी संतराम अग्रहरि हत्याकांड में पुलिस अब तक नौ लोगों को हिरासत में ले चुकी है। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन पटेल को नहीं पकड़ा गया है। अर्जुन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पीड़ित परिवार व व्यापारी सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर बाजार में मंगलवार रात कारोबारी संतराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संतराम के बेटे हिमांशू ने मोतिगरपुर के खेमपुर निवासी अर्जुन पटेल, राज वर्मा और प्रदीप वर्मा, विभारपुर के सौरभ वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हिमांशू के मुताबिक राज वर्मा, प्रदीप वर्मा और सौरभ वर्मा वारदात में शामिल थे। इस वारदात की साजिश अर्जुन पटेल ने रची थी, जो भाजपा किसान मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संतराम के परिवारजन आरोपी अर्जुन पटेल की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। उन्हें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। गोसैसिंहपुर बाजार के व्यापारियों ने इसी बात पर बृहस्पतिवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। वे अर्जुन पटेल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सीओ विनय गौतम ने बताया कि नौ लोगाें को हिरासत में लिया जा चुका है, जिनमें नामजद आरोपी सौरभ और राज वर्मा भी शामिल हैं। जल्द ही वारदात का सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही है जांच
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा का कहना है कि अर्जुन पटेल किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनसे बात हुई है। अर्जुन का कहना है कि घटना वाले दिन वह लखनऊ में थे। जांच चल रही है। सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed