फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congressmen raised slogans against power cuts

Sultanpur News: बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

Thu, 12 Jun 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Congressmen raised slogans against power cuts
सुल्तानपुर। जिले में बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों की धान की रोपाई प्रभावित होने और भीषण गर्मी में लोगों को हो रही परेशानी को लेकर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि सभी सब स्टेशनों की मॉनिटरिंग के लिए डिजिटल चार्ट बनाया जाए। पूर्व एआईसीसी मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर की गिनती और अपग्रेडेशन की मांग करते हुए व्यवस्थित कदम उठाने की मांग की। आगामी दो महीनों तक जिले को बिजली कटौती से मुक्त रखने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने लोड मॉनिटरिंग के लिए विशेष टीम बनाने का प्रस्ताव रखा। चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रणजीत सिंह सलूजा, मोहित तिवारी, सुरेश चंद्र मिश्र, इमरान अहमद,सलाउद्दीन हाशमी, हामिद राइनी,आमिर पठान, पवन मिश्र, सिराज अहमद समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed