फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congressmen angry with cabinet minister's statement, protest

Sultanpur News: कैबिनेट मंत्री के बयान से कांग्रेसी नाराज, प्रदर्शन

Sat, 22 Mar 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Congressmen angry with cabinet minister's statement, protest
सुल्तानपुर। सूबे के कैबिनेट मंत्री के दिए बयान से खफा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही सीतापुर में पत्रकार की हत्या के बहाने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया और राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र एडीएम प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि 18 मार्च को कैबिनेट मंत्री जिले में अपनी जन अधिकार यात्रा लेकर आए थे। चांदा बाजार में सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं यहां ऐसे नहीं पहुंचा हूं, सात दरोगा का हाथ-पैर तोड़वाकर उन्हें गड्ढे में फेंकवाकर पहुंचा हूं। उनके इस बयान समूचा उत्तर प्रदेश आहत है।
विज्ञापन

मांग किया कि मंत्री के इस बयान पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्हें पद से तत्काल हटाया जाए। कार्यपालिका के कार्यों में विधायिका का हस्तक्षेप बंद हो। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि सीतापुर के पत्रकार की सरेआम हत्या कर दी गई। इस मौके पर सुब्रत सिंह सनी, अशोक कुमार सिंह, लालता प्रसाद पाठक, हौसिला भीम, मनोज तिवारी, नंदलाल मौर्य, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed