फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congress and BSP in the mood for walkover

वॉकओवर के मूड में कांग्रेस व बसपा

Wed, 07 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congress and BSP in the mood for walkover
सुल्तानपुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में सत्तासीन पार्टी के ठप्पे से ही प्रत्याशियों की जीत तकरीबन पक्की नजर आने लगी है। स्थितियों व अन्य पार्टियों के रुख के मद्देनजर ऐसे आसार बनने लगे हैं। कांग्रेस व बसपा चुनाव में वॉकओवर देने के मूड में आ गई जबकि सपा मैदान में कूदने की फिराक में है लेकिन अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पार्टी के निर्देश पर जिला पंचायत के बाद भाजपा ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। भाजपा से प्रत्याशी बनने की दावेदारों की कतार लगी है। प्रत्येक विकास खंड दो से तीन दावेदार सत्तासीन दल से सामने आ गए हैं। इनमें ज्यादातर दावेदारों ने अपने पक्ष में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी येन-केन-प्रकारेण सुरक्षित कर लिया है। सदस्यों के बूूते वे दावेदारी ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन

अब दावेदारों को प्रत्याशी के लिए पार्टी की ओर से मुहर लगने की दरकार है जबकि विपक्षी दलों के दावेदार सत्तापक्ष की तैयारी के आगे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस व बसपा प्रमुखी के चुनाव में वॉकओवर देने के मूड में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष रमेश गौतम का कहना है कि पार्टी की ओर पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं ल ेने का निर्देश मिला है जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा का कहना है कि पार्टी स्वयं चुनाव न लड़कर किसी प्रत्याशी को समर्थन देने पर विचार कर रही है। पार्टी के निर्देश के मुताबिक निर्णय लिया जा सकेगा।

सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव का कहना है कि पार्टी प्रमुख के चुनाव में हिस्सा लेगी। प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। हालांकि अभी तक सपा ने किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। तीनों प्रमुख पार्टियों की स्थिति को देखते हुए सत्तासीन पार्टी में ही प्रत्याशी को लेकर घमासान है। सत्तासीन पार्टी के दावेदारों को भरोसा है कि पार्टी का ठप्पा लगते ही उनकी जीत तकरीबन पक्की हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed