फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Complaint to DM for not granting maternity leave

Sultanpur News: मातृत्व अवकाश नहीं देने पर डीएम से की शिकायत

Sun, 28 Sep 2025 06:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Complaint to DM for not granting maternity leave
अमेठी सिटी। सीएचसी जगदीशपुर में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मी ममता मिश्रा ने मातृत्व अवकाश न मिलने और छह महीने से मानदेय रोके जाने की शिकायत डीएम से की है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक पर भी गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




ममता का आरोप है कि उन्होंने एक जुलाई से 29 दिसंबर 2025 तक अवकाश के लिए आवेदन बीपीएम अजय सिंह को सौंपा था, लेकिन कोई रिसीविंग नहीं दी गई। आरोप है कि 10 दिन बाद बीपीएम ने फोन पर अवकाश अस्वीकार करते हुए ड्यूटी पर आने का दबाव बनाया। 30 अगस्त को फिर फोन कर बताया गया कि वह कार्य पर नहीं लौटी तो सेवा समाप्त करने की संस्तुति भेज दी जाएगी।
विज्ञापन



सितंबर में सीएमओ कार्यालय से अप्रैल, मई व जून की उपस्थिति मांगी गई। ममता ने बताया है कि जून तक सेवा देने के बावजूद अधीक्षक ने उपस्थिति सूची नहीं भेजी। डीएम ने शिकायत पर सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि ममता आउटसोर्सिंग कर्मी हैं। यहां से सिर्फ उपस्थिति की सूचना दी जाती है। छह माह से अनुपस्थित होने व वेतन नहीं मिलने संग नौकरी से हटाने की जानकारी सेवा प्रदाता एजेंसी ही बता सकती है। कहा कि सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से लिखित आदेश मिलने के बाद ही उनसे काम लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed