फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Complaint seven times, still illegal occupation continues

Sultanpur News: सात बार फरियाद, फिर भी अवैध कब्जा बरकरार

Tue, 05 Nov 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Complaint seven times, still illegal occupation continues
 कादीपुर में समाधान दिवस पर ​शि​कायत लेकर पहुंचे लोग। 
कादीपुर (सुल्तानपुर)। तहसील सभागार में सोेेमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम की अनुपस्थिति में सीडीओ अंकुर कौशिक ने लोगों की फरियादें सुनीं। इस दौरान 65 शिकायतें आईं और महज दो का समाधान हो सका।
विज्ञापन

कादीपुर के लोहरा गांव निवासी राम बदल यादव ने बताया कि उनके गांव के चकमार्ग पर अवैध कब्जा है। दो बार राजस्व की टीम की पैमाइश के बाद भी कब्जा नहीं हट पाया। वह लगातार सात बार इस संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन अभी तक चकमार्ग पर अवैध कब्जा बरकरार है। बक्सरा गांव के अमित विश्वकर्मा ने अपनी भूमिधरी जमीन पर हुए अवैध कब्जा हटाने को लेकर तीन बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। उनका कहना है कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमजापुर पठान गांव के दुर्गेश यादव ने बताया कि उनके गांव के चक मार्ग पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिसके संबंध में उन्होंने तीन बार प्रार्थना पत्र दिए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


आठ बार की शिकायत, समस्या जस की तस
बांगर खुर्द गांव की मीना देवी विश्वकर्मा का आरोप है कि उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा है। इसके संबंध में उन्होंने आठ बार शिकायत की, कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अब शिकायत करने पर अधिकारी कहते हैं कि पैमाइश कराकर ही देखा जाएगा कि कब्जा वैध है या अवैध, शिकायतों के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed