फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   compensation

Sultanpur News: सात गांवों में ही कर दिया गया एक अरब 18 करोड़ अधिक मुआवजे का भुगतान

Tue, 13 Dec 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
compensation
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन के बाईपास के लिए अधिग्रहीत भूमि के बदले सिर्फ सात गांवों के किसानों को एक अरब 18 करोड़ रुपये का अधिक मुआवजा वितरित कर दिया गया। डीएम की कोर्ट में चल रहे आर्बीट्रेशन के मुकदमे के फैसले में इसकी पुष्टि हुई है। फैसले के बाद प्रभारी अधिकारी की ओर से संबंधित किसानों से अधिक मुआवजे की धनराशि वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन के तीन बाईपास चांदा, लंभुआ व हनुमानगंज के लिए अधिग्रहीत किसानों की भूमि के बदले में अधिक मुआवजा वितरण की परत दर परत खुल रही है। पूर्व में कराई गई जांच में 324 करोड़ रुपये अधिक मुआवजा भुगतान के अधिकांश मामलों की पुष्टि डीएम अदालत के फैसले में भी हो रही है। गड़मा कोइरीपुर के बाद छह अन्य गांवों ईशीपुर, पुरैना, घरवासपुर, शाहपुर पूरन, रामपुर व लंभुआ में करीब एक अरब 18 करोड़ रुपये के अधिक मुआवजा भुगतान की पुष्टि डीएम अदालत के फैसले में गत दिनों हुई है। इसमें लंभुआ में अकेले करीब 66 करोड़ 64 लाख रुपये का अधिक मुआवजा किसानों को वितरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा ईशीपुर में करीब 14 करोड़ 24 लाख, पुरैना में 8 करोड़ 75 लाख, घरवासपुर में नौ करोड़ 85 लाख, शाहपुरपूरन में एक करोड़ 59 लाख व रामपुर में दो करोड़ 63 लाख रुपये अधिक मुआवजा बांटने की पुष्टि जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के फैसले में हुई है। इसके पहले गड़मा कोइरीपुर में करीब 14 करोड़ 30 लाख रुपये के अधिक मुआवजा भुगतान का खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूली की शुरू की गई प्रक्रिया
अदालत के फैसले के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने अधिक मुआवजा लेने वाले किसानों से वसूली का आदेश दिया है। इसके बाद एनएच के प्रभारी अधिकारी की ओर से अधिक मुआवजे की धनराशि वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रभारी अधिकारी की ओर से संबंधित किसानों को नोटिस जारी की गई है। हालांकि अभी तक किसी किसान ने धनराशि वापस नहीं की है। नोटिस जारी होने के बाद संबंधित किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता का कहना है कि नोटिस के बाद धनराशि जमा नहीं करने वालों से वसूूली के लिए प्रभारी अधिकारी की ओर से आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed