{"_id":"5f43ebc88ebc3e3cd4741008","slug":"compartment-exam-sultanpur-news-lko5366455151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रस्तावित हुए दो केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रस्तावित हुए दो केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जिले के 454 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शहर के दो विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्तावित किया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन होना है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने परीक्षा के लिए डीआईओएस से दो केंद्रों का प्रस्ताव मांगा था। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम किशोर तिवारी ने जनपद मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज एवं केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव परिषद को भेजा है।
दोनों कक्षाओं की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 454 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के 327 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 127 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।