{"_id":"67291f2e04cffca87f014284","slug":"combine-machine-operator-dies-due-to-car-collision-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-121778-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार की टक्कर से कंबाइन मशीन संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार की टक्कर से कंबाइन मशीन संचालक की मौत
Tue, 05 Nov 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया सुल्तानपुर। कोतवाली देहात के दुर्गापुर-लंभुआ मार्ग के महेसुआ कैभा मोड़ पर शनिवार सुबह कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार कंबाइन मशीन संचालक की मौत हो गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के धनीपुर नौबस्ता निवासी चंद्रकुमार उर्फ लल्लन पांडेय (42) धान की कटाई में इस्तेमाल होने वाली कंबाइन मशीन चलाते थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह कंबाइन मशीन का कुछ सामान लेने बाजार जा रहे थे। कोतवाली देहात के महेसुआ कैभा मोड़ पर उन्हें कार सवार ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे प्रतापगंज चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने लल्लन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देहात कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।