{"_id":"65808e95cd831885690679c0","slug":"cold-increases-children-are-falling-ill-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-6988-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सर्दी बढ़ी, बच्चे हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सर्दी बढ़ी, बच्चे हो रहे बीमार
Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
एमसीएच विंग में सोमवार को बाल रोग ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। - संवाद
सुल्तानपुर। दिसंबर का महीना आधा से ज्यादा बीतने के बाद मौसम ने अजीब रुख अख्तियार कर लिया है। दिन में जहां गर्मी बढ़ रही है, वहीं रात का तापमान लगातार गिर रहा है। सोमवार को तो दिन के मुकाबले रात करीब पांच गुना ठंडी रही। इसका असर सेहत पर पड़ रहा है। खासकर छोटे बच्चे इस मौसम का ज्यादा शिकार हो रहे हैं। ओपीडी में पहुंचने वाले 60 फीसदी बच्चे सर्दी से परेशान पाए गए।
तेज धूप के कारण लोग शर्ट में ही बाहर निकल रहे हैं लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, सड़क पर मौजूद लोग अलाव के इर्दगिर्द जुटने लगते हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार जब तक पछुआ हवा चल रही है, दिन का तापमान अभी ज्यादा कम होने के आसार नहीं हैं। हालांकि हवा के कारण रात में सर्दी अभी और बढ़ सकती है।
मौसम के इस उतार-चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर दिखाई दे रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले ज्यादातर बच्चे सर्दी, जुकाम, कोल्ड डायरिया और चेस्ट इंफेक्शन का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को बाल रोग की ओपीडी में 150 मरीज आए। उनमें से करीब सौ बच्चे इन्हीं बीमारियों से परेशान थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके गोयल कहते हैं कि इस मौसम में सावधान रहना बेहद जरूरी है। खासकर बच्चों को सर्दी लगने पर तुरंत चिकित्सक के पास ले जाना चाहिए। अन्यथा उन्हें चेस्ट इंफेक्शन आदि हो सकता है। कुछ मां-बाप इसमें देरी करते हैं जिससे कई दिनों तक बच्चों को परेशान होना पड़ता है।
पिछले पांच दिन का तापमान में उतार चढ़ाव
तारीख अधिकतम न्यूनतम
14 दिसंबर - 24.0 7.5
15 दिसंबर - 23.5 5.5
16 दिसंबर - 23.0 5.5
17 दिसंबर - 24.0 5.0
18 दिसंबर 24.5 5.0
एक ही ओपीडी के कारण लगी भीड़
बाल रोग के लिए अभी तक महिला और पुरुष अस्पताल में दो ओपीडी अलग-अलग चला करती थी। किंतु अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एमसीएच विंग के भवन में संयुक्त ओपीडी शुरू करा दी है। एक ही कक्ष में दोनों ओपीडी होने के कारण वहां अब जबर्दस्त भीड़ होने लगी है। सोमवार को मरीजों की भीड़ इस कदर थी कि करीब ढाई बजे तक ओपीडी चली और मरीजों को परेशान भी होना पड़ा। इस बारे में सीएसएस डॉ. एसके गोयल ने कहा कि वे इस संंबंध में महिला चिकित्सालय के सीएमएस से बात करेंगे। प्रयास रहेगा कि दो कमरों में ओपीडी चलाई जाए ताकि इस तरह की परेशानी सामने न आए।