{"_id":"64306dfad2fe28958a08be84","slug":"cold-drink-salesman-attacked-with-sharp-weapon-sultanpur-news-c-13-1-171159-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कोल्डड्रिंक सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कोल्डड्रिंक सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला
Sat, 08 Apr 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। लोहरामऊ के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक रेस्टोरेंट पर कोल्डड्रिंक की सप्लाई करने पहुंचे सेल्समैन पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अंगनाकोल निवासी गुलाम गौस एक दुकान पर सेल्समैन है। बृहस्पतिवार की देर शाम वह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर आर्डर लेकर दूसरी दुकान की ओर जा रहा था।
रास्ते में पहले से मौजूद थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सौरमऊ निवासी अंबुज मिश्रा, नवनीत मिश्रा, प्रिंसू मिश्रा, विमल मिश्रा व दो अज्ञात लोगों ने उस पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। एसओ कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।