फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Clue found of four dacoits who had absconding reward

Sultanpur News: फरार इनामी चार डकैतों का लगा सुराग

Sun, 15 Sep 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Clue found of four dacoits who had absconding reward
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड में एक-एक लाख के चार इनामी डकैतों का सुराग पुलिस के हाथ लग गया है। मोबाइल व सर्विलांस सेल की मदद से डकैतों की लोकेशन मिल गई है। करीब 100 मोबाइल नंबर ट्रैकिंग पर चल रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो फरार आरोपियों को पकड़ने में जल्द ही सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन




28 अगस्त को भरतजी सोनी की सराफा दुकान में पड़ी डकैती में एसटीएफ ने पांच सितंबर को मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। वारदात में शामिल सचिन, त्रिभुवन, पुष्पेंद्र, विनय शुक्ला, विवेक सिंह, दुर्गेश सिंह और अरविंद यादव को जेल भेजा जा चुका है। मंगेश के साथ सराफा दुकान में घुसे अरबाज, फुरकान, अंकित यादव और अनुज प्रताप सिंह अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस का लक्ष्य इन्हीं चारों को पहले पकड़ने का है।
विज्ञापन



सभी पर एक-एक लाख का इनाम भी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इन सभी की तलाश में करीब 100 से अधिक मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी समेत अन्य जिलों में कई संदिग्ध नंबरों पर गत दिनों की गई काॅल का सीडीआर भी तैयार की गई है। सीडीआर के आधार पर डकैतों की लोकेशन ट्रैस की गई है। करीब 20 संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी चल रही है। पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। इससे जल्द ही पुलिस को जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि हमारी सभी टीमें लगातार काम कर रही हैंं। सर्विलांस सेल व अन्य टीमों की कोशिशों से फरार डकैतों के बारे में अहम सुराग भी मिले हैं। जल्द ही उन तक पुलिस के उन तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed