{"_id":"6504a9bf627761f4af0bb6c7","slug":"cities-continue-to-struggle-with-traffic-jams-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-2788-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जाम से जूझते रहते शहरी, जिम्मेदार बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जाम से जूझते रहते शहरी, जिम्मेदार बेपरवाह
Sat, 16 Sep 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर के जीएन रोड पर लगा भीषण जाम व परेशान हो रहे लोग। -संवाद
सुल्तानपुर। गोपालदास पुल के निर्माण के साथ ही शहर में जाम का सिलसिला शुरू हुआ था। उम्मीद थी कि इस जाम से निपटने के लिए अफसर कुछ कदम उठाएंगे। जनता को राहत देने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलावे जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
अफसरों ने जनता की तकलीफ से मानो आखें मूंद रखी हैं। यातायात विभाग के अलावा अन्य विभागों की लापरवाही से शहर के लोग प्रतिदिन घंटों का जाम झेलने को मजबूर हैं। नगर पालिका जहां अतिक्रमण हटवाने का प्रयास नहीं कर रही है, वहीं विनियमित क्षेत्र के अधिकारी पार्किंग में चल रहीं दुकानों को खाली कराने का काम भी नहीं कर रहे हैं। अकेले यातायात विभाग के होमगार्ड और पीआरडी के जवान दिन भर मशक्कत करते दिखते हैं।
हजारों वाहनों का धुआं फैला रहा प्रदूषण
शहर में जाम की वजह से औसतन कम से कम पांच हजार से ज्यादा डीजल और पेट्रोल चालित वाहन दो से तीन घंटे तक केवल जाम की वजह से स्टार्ट रहते हैं। इन वाहनों से निकलने वाला धुआं शहर की हवा में प्रदूषण का जहर घोल रहा है।
विज्ञापन
आधे शहर में जाम की जिम्मेदार पालिका
शहर में चौक से लेकर गलियों तक जो जाम लग रहा है, उसकी असल जिम्मेदार नगर पालिका है जो पटरी दुकानदारों से शुल्क तो लेती है लेकिन उनके लिए इंतजाम नहीं कर पाती है। न ही नगर पालिका की ओर से जहां-तहां लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने का ही कोई प्रयास होता है। इस वजह से चौक जैसे इलाके में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित सा है। शहर की अन्य गलियों व मोहल्लों में जाम लगता रहता है।
समस्या के समाधान के लिए करूंगी बैठक
मैं खुद नगर पालिका, विनियमित क्षेत्र और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करूंगी ताकि शहर में जाम की समस्या का समाधान हो सके। जाम खत्म कराने में तीन विभागों की भूमिका है। इसके अलावा निर्माणाधीन गोपालदास पुल का भी रिव्यू करूंगी ताकि त्योहारों से पहले इसे शुरू कराया जा सके।
- जसजीत कौर, जिलाधिकारी
नगर पालिका को पार्किंग का इंतजाम करना चाहिए
जाम लगने के कारण पर हर माह चर्चा होती है। नगर पालिका को शहर में पार्किंग का इंतजाम करना चाहिए। इसके अलावा अन्य विभागों के सहयोग के लिए मैं शनिवार को एडीएम प्रशासन को पत्र भेजूंगा।
- सौरभ सावंत, सीओ, यातायात
क्या कर सकती है नगर पालिका
शहर में जाम लग रहा है तो इसमें नगर पालिका क्या कर सकती है। शहर में सड़क किनारे जो अतिक्रमण है, वह हटाना नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है। जिस विभाग की सड़क हो, वह विभाग अतिक्रमण हटवाए।
- श्यामेंद्र मोहन, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका