फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children learned the lesson of ideal life

Sultanpur News: फिल्म देखकर बच्चों ने सीखा आदर्श जीवन का पाठ

Fri, 07 Jul 2023 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Children learned the lesson of ideal life
धनपतगंज के जूनियर हाईस्कूल ऐंजर में विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते अति​थि व ​शिक्षक।   -संवा
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। ब्लॉक क्षेत्र धनपतगंज के तीन परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रेरक प्रसंगों पर आधारित बाल फिल्में दिखाई गई। फिल्म देखकर बच्चों ने करुणा, दया, व आदर्श जीवन शैली को अपनाने का संकल्प भी लिया। अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल को स्कूलों के अध्यापकों के साथ ही बच्चों और अभिभावकों ने जमकर सराहा।
विज्ञापन




उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐंजर में प्रोजेक्टर के माध्यम से बाल फिल्म अनोखा छाता का प्रदर्शन किया गया। इसमें बच्चों को कठिन परिस्थितियों मे भी लक्ष्य पर काम करते हुये सफल होने की प्रेरणा मिली। फिल्म देखकर बच्चे काफी खुश हुए। कक्षा सात की लवी , कक्षा चार के शिवा, कक्षा पांच की सोनल को फिल्म से ज्ञानार्जन करने की बौद्धिक क्षमता से जुड़ी प्रश्नोत्तरी में क्रमशः पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन



इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण यादव, सहायक अध्यापक मित्रसेन, विजय कुमार तिवारी, प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक संतकुमार, सहायक अध्यापक विकास श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, पवन कुमारी के साथ 48 बच्चे और ग्राम प्रधान राजेश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर में बच्चों ने टीनी और नाई फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद हुई प्रश्नोत्तरी में कक्षा 5 की मुस्कान बानो (प्रथम ) तथा इसी कक्षा की शिवांशी (द्वितीय) व कक्षा चार के प्रभात को तीसरा स्थान मिला। इन्हें भी उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सहायक अध्यापक ज्योति तिवारी, शमीम सुल्ताना के साथ प्रधान राम केवल यादव मौजूद रहे।



उच्च प्राथमिक विद्यालय धनपतगंज मे बाल फिल्म हार और जीत भी बच्चो को खूब भायी। इस फिल्म से बच्चों ने सीखा कि संकट के समय जाति मजहब का भेद भाव किये बिना एक दूसरे की मदद करना चाहिए। फिल्म देखने के बाद हुई प्रश्नोत्तरी में कक्षा 7 की खुशी मिश्रा प्रथम, कक्षा छह के हर्षित द्वितीय तथा कक्षा छह के ही नैतिक तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नवीन प्रकाश पांडे,सहायक अध्यापक किरन कुमारी, प्रियंका पांडे,प्रभावती वर्मा, बबिता जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed