{"_id":"67b384bbee3a7ee2660bffc7","slug":"child-dies-10-injured-due-to-wall-collapse-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-127415-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दीवार ढहने से बालक की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दीवार ढहने से बालक की मौत, 10 घायल
Tue, 18 Feb 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
ढही दीवार को देखते ग्रामीण। -संवाद
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। खेलते समय ईंट की दीवार ढह जाने से सात बच्चे दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाया गया। वहांं से दो बच्चों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बच्चों को बचाने के चक्कर में चार अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए।
घटना सोमवार शाम साढ़े चार बजे की है। थानाक्षेत्र के दर्जीपुर गांव निवासी शहबान (9), सैनुद (6), आलिम (5), आरिज (7), सैयम (9), मो. इसु (7) व असरफ (7) गांव स्थित मुस्तकीन उर्फ बखेडू के अधूरे पड़े पक्के मकान के अंदर खेल रहे थे। उसी बीच अचानक छज्जा सहित दीवार बच्चों के ऊपर ढह गई।
ग्रामीणों ने मलबे के नीचे से बच्चों को बाहर निकाला। उसी बीच शहबान की मौत हो गई। भटमई चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव व कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को निजी वाहन से मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर पहुंचाया। वहां दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मलबे को हटाने के दौरान वारिस (24), रज्जाक (32), आफताब आलम (28) और शेहरे (42) घायल हो गए। जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। हादसे के बाद से दर्जीपुर गांव में मातम का माहौल है। सन्नाटा पसरा हुआ है। तहसीलदार ने बताया कि दीवार जर्जर थी। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।