{"_id":"5edbbce08ebc3e90ac7667e6","slug":"chief-minister-inaugurated-a-transmission-sub-station-made-of-30-crores-sultanpur-news-lko5247680197","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 करोड़ की लागत से बने पारेषण उपकेंद्र का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 करोड़ की लागत से बने पारेषण उपकेंद्र का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील के रजवाड़े रामपुर में 30.23 करोड़ की लागत से निर्मित पारेषण विद्युत उपकेंद्र को शनिवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जनता को समर्पित कर दिया।
लोकार्पण से वितरण के पांच विद्युत उपकेंद्र को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। इस उपकेंद्र के चालू होने से करीब डेढ़ लाख आबादी को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने पूरी क्षमता से उपकेंद्र चलाने का निर्देश दिया है।
लंभुआ तहसील के रजवाड़े रामपुर में करीब 30.23 करोड़ की लागत से पारेषण उपकेंद्र सात माह पहले ही बनकर तैयार हो गया था। इस उपकेंद्र से वितरण के पांच उपकेंद्रों की हाईटेंशन लाइन का कार्य चल रहा था। करीब एक माह पहले हाईटेंशन लाइन का कार्य भी वितरण मंडल ने पूरा करा दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन की वजह से पारेषण उपकेंद्र के लोकार्पण का इंतजार था। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से एक साथ विद्युत के कई उपकेंद्रों का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग से कर दिया।
विकास भवन के एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी सी. इंदुमती, एसपी शिवहरी मीणा, मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र व विधायक लंभुआ देवमणि द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपकेंद्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उपकेंद्र को पूरी क्षमता से संचालित करने का निर्देश दिया। उद्घाटन के बाद डीएम सी. इंदुमती व विधायक लंभुआ देवमणि द्विवेदी ने सीएम के प्रति आभार जताया।
शासन से स्वीकृति के बाद रजवाड़े रामपुर पारेषण उपकेंद्र का निर्माण आठ अक्तूबर 2018 को शुरू हुआ था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पारेषण खंड ने इसे 24 अक्तूबर 2019 को उर्जीकृत कर दिया था। शनिवार को लोकार्पण के बाद उपकेंद्र संचालित हो गया।