{"_id":"67b0ba64ab1167ffbc083881","slug":"cheated-of-rs-26-lakh-by-pretending-to-triple-the-money-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-127285-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पैसा तीन गुना करने का झांसा देकर 26 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पैसा तीन गुना करने का झांसा देकर 26 लाख की ठगी
Sat, 15 Feb 2025 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र में 200 दिनों में निवेश किए गए धन को तीन गुना करने का झांसा देकर 26 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के कटसारी गांव के सुनील उपाध्याय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2022 के फरवरी-मार्च माह में दो लोग उनके पास आए। दोनों ने बताया कि वह एसबीजी ग्लोबल नाम से कंपनी चला रहे हैं। इसका ऑफिस दुबई में है। इस कंपनी में पैसा निवेश करने पर दो सौ दिनों में तीन गुना हो जाता है। दोनों के झांसे में आकर सुनील उपाध्याय ने दस लाख, वेद प्रकाश मिश्र निवासी कटसारी ने पांच लाख, सर्वेश ओझा साढ़ापुर देवाढ़, थाना चांदा ने पांच लाख, विपिन कुमार सिंह मालापुर जगदीशपुर, कादीपुर ने पांच लाख और राजेश यादव कुम्ही, कादीपुर ने एक लाख रुपये निवेश किए।
मियाद पूरी होने पर कहा गया कि कंपनी घाटे में चली गई है। इससे उबरने के लिए और निवेश करना होगा। मना करने पर कहा कि कंपनी की ट्रेडिंग भारत में प्रतिबंधित है। यदि शिकायत करोगे, तो स्वयं फंस जाओगे।
विज्ञापन
तहरीर में आरोपियों के पासपोर्ट पर की गई विदेश यात्रा, बैंक ब्योरा और मोबाइल रिकाॅर्ड की जांच कराने की मांग की गई है। पीड़ित सुनील उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की रात कोतवाली क्षेत्र के हीगुनगौरा गांव के ओबैदुल्ला अंसारी और खिजराबाद के सच्चिदानंद तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। (संवाद)