{"_id":"668c6ea237e3f180c8063d64","slug":"chargesheet-filed-against-the-main-accused-in-vijay-narayan-singh-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-115625-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विजय नारायण सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विजय नारायण सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Tue, 09 Jul 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विजय नारायण सिंह हत्याकांड में जेल में निरुद्ध मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस की विवेचना जारी है। मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी पर जिला जज जय प्रकाश पांडेय की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी विजय नारायण सिंह की बीती सात अप्रैल को शहर के दरियापुर तिराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई सतीश नारायण सिंह ने अंबेडकरनगर जिले के सिलावट गांव निवासी अजय सिंह सिलावट, पयागीपुर निवासी दीपक मिश्र, कस्बा पांचोपीरन निवासी जयंत मिश्र के साथ ही डॉ. घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी समेत कई आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय सिंह सिलावट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य नामजद आरोपी फरार हैं।
मामले की विवेचना कर रहे बल्दीराय एसओ आरबी सुमन ने मुख्य आरोपी अजय सिंह सिलावट के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस की विवेचना जारी है। डीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र ने बताया कि मुख्य आरोपी अजय सिंह सिलावट की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तिथि नियत की गई है। आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री, केस डायरी व अन्य संबंधित अभिलेख कोर्ट ने पुलिस से तलब किए हैं।