फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   chairman and members will take oath in three bodies today

Sultanpur News: आज तीन निकायों में शपथ लेंगे अध्यक्ष व सदस्य

Thu, 25 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 25 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
chairman and members will take oath in three bodies today
सुल्तानपुर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में चल रही शपथ ग्रहण की तैयारी। -संवाद
सुल्तानपुर। तीन नगर निकायों में शुक्रवार को अध्यक्ष व सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। डीएम ने शपथ ग्रहण के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया है।
विज्ञापन




नगर पालिका के भाजपा चेयरमैन प्रवीन कुुमार अग्रवाल व 24 वार्डों के सभासदों को शुक्रवार को शहर के पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने निकायवार मजिस्ट्रेटों को नामित कर दिया है।
विज्ञापन



नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी व प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल शामिल होंगे। कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ ही पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभागार को सजाया-संवारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राविधिक शिक्षा मंत्री कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
नगर पालिका के साथ ही लंभुआ व कोइरीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद का शपथ ग्रहण समारोह भी शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। लंभुआ नगर पंचायत का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कस्बे में स्थित मेलावाली बाग में होगा। नगर पंचायत के निर्दल चेयरमैन अवनीश सिंह अपने 15 सदस्यों के साथ शपथ लेंगे।


कोइरीपुर नगर पंचायत में बसपा चेयरमैन रुबीना खातून अपने 10 सदस्यीय सदस्यों के साथ शुक्रवार को सत्ता संभालेंगी। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत में आयोजित होगा। दोनों नगर पंचायतों में भी शपथ ग्रहण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिले के प्रभारी व प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल कार्यक्रम में शामिल होंगे।






कादीपुर व दोस्तपुर का शपथ ग्रहण समारोह कल
शासन के आदेश के बाद जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने पांचों निकायों में चेयरमैन व सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए मजिस्ट्रेटों को नामित कर दिया है। नगर पालिका में उप जिलाधिकारी सदर सीपी पाठक शपथ दिलाएंगे। लंभुुआ में उप जिला मजिस्ट्रेट वंदना पांडेय नगर पंचायत चेयरमैन को शपथ दिलाएंगी। कोइरीपुर नगर पंचायत चेयरमैन को शपथ दिलाने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट बल्दीराय महेंद्र श्रीवास्तव को नामित किया गया है। नगर पंचायत कादीपुर व दोस्तपुर का शपथ ग्रहण 27 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed