फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CBI raids BoB branch, scrutinizes documents

Sultanpur News: बीओबी शाखा में सीबीआई का छापा, खंगाले दस्तावेज

Tue, 14 Jul 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
CBI raids BoB branch, scrutinizes documents
फील्ड अफसर पुष्पक चौधरी को बैंक से उनके आवास पर ले जाती टीम। संवाद
चांदा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के तहत पांच लाख रुपये के ऋण के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर मंगलवार को सीबीआई ने कोइरीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में छापा मारा। इस दौरान बैंक के फील्ड ऑफिसर पुष्पक चौधरी को पकड़ा और बैंक अधिकारियों के सामने तीन घंटे तक पूछताछ की। 
विज्ञापन

टीम को उनके पास से 35 हजार रुपये मिले, जिसका रिकॉर्ड नहीं था। 14 सदस्यीय टीम ने कई घंटे तक जांच की। देर रात नौ बजे फील्ड ऑफिसर को लेकर टीम लंभुआ स्थित उनके आवास पर पहुंची और जांच की। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक युवक ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के तहत पांच लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ऋण स्वीकृत कराने के बदले बैंक के फील्ड ऑफिसर ने 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी। युवक ने शिकायत लखनऊ में सीबीआई से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार को सीबीआई टीम कोइरीपुर पहुंची और दिनभर निगरानी करती रही। शाम को जैसे ही शाखा परिसर में फील्ड ऑफिसर पुष्पक चौधरी पहुंचे तो टीम ने गिरफ्त में ले लिया। शाखा को जांच के लिए सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीत वर्णवाल ने बताया कि सीबीआई की टीम घूसकांड से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल उन्हें इससे अधिक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed