फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cash

आटा चक्की में गेहूं डालते ही निकली नोटों की गड्डी

Sat, 11 Jun 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
cash
75 हजार रुपये महिला को सौंपते श्याम सुंदर। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। आटा चक्की में गेहूं पीसने के दौरान नोटों की गड्डी मिलने से हड़कंप मच गया। आटा चक्की संचालक ने नोटों को गिना तो पूरे 75 हजार रुपये निकले। संचालक ने गेहूं की बोरी पर अंकित नाम व पते पर पहुंचकर महिला को 75 हजार रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन

मोतिगरपुर कस्बे में दोस्तपुर रोड पर स्थित आटा चक्की के संचालक श्याम सुंदर गुप्ता ने शनिवार की सुबह जब पीसने के लिए बोरी खोलकर गेहूं मशीन में डाला तो नोटों की गड्डी मिली। नोटों की गिनती की गई तो कुल 75 हजार रुपये निकले। इसे देखकर श्याम सुंदर अवाक रह गए। उन्होंने मशीन को बंद करते हुए इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद गेहूं की बोरी पर अंकित नाम और पते को पढ़ा। बोरी पर मोतिगरपुर पठखौली निवासी राजेंद्र पांडेय का नाम अंकित था। श्याम सुंदर रुपये की गड्डी लेकर राजेंद्र पांडेय के घर पहुंचे और पूरी बात बताई। राजेंद्र ने बताया कि उनके बेटे दुर्गेश की शादी रविवार 12 जून को होनी है। महिलाओं ने घर में रखी गेहूं की बोरियों में रुपये सुरक्षित समझकर रखा था। श्याम सुंदर ने 75 हजार रुपये राजेंद्र की पत्नी प्रभावती को सौंप दिया। हर तरफ श्याम सुंदर की ईमानदारी की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed