फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cases registered against 24 people including bar president on court order

Sultanpur News: कोर्ट के आदेश पर बार अध्यक्ष सहित 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 28 Jun 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cases registered against 24 people including bar president on court order
लंभुआ (सुल्तानपुर)। जाटूपुर निवासी मीनू दुबे की शिकायत पर पुलिस ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मीनू दूबे के आरोप के मुताबिक, 23 मई की शाम साढ़े छह बजे लंभुआ बार एसोसिएशन अध्यक्ष रवि शंकर उपाध्याय 18-20 लोगों के साथ लाठी लेकर उनके घर में हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में तोड़-फोड़ की और मीनू व उनके परिजनों को मारापीटा।
विज्ञापन

पीड़िता ने लंभुआ थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। उल्टे पुलिस ने दो दिन बाद मीनू के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मामला कोर्ट पहुंचा तो सिविल जज (अवर खंड) सत्येंद्र कुमार मिश्र ने लंभुआ पुलिस को तीन दिन में केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed