फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cases of heat stroke increased

Sultanpur News: भीषण गर्मी में बढ़े लू लगने के मामले

Sat, 17 Jun 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cases of heat stroke increased
सुल्तानपुर। जिला स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में इन दिनों भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। तेज बुखार व डायरिया से पीड़ित ज्यादातर मरीजों में हीट स्ट्रोक के लक्षण दिख रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या करीब 100 के लगभग है। ओपीडी में दिखाने आ रहे व वार्ड में भर्ती मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट है।
विज्ञापन



धूप में निकलने वाले लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में आ जा रहे हैं। जिला स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित तीन ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या औसतन एक हजार है। ओपीडी में तैनात चिकित्सकों के अनुसार ज्यादातर मरीज तेज बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित हैं।
विज्ञापन



चिल्ड्रेन वार्ड में ऋतिक (2), नौशाद (डेढ़ वर्ष), चांद (2), अरशद (2), इयाना (डेढ़ वर्ष) व प्राची (3) को उल्टी व दस्त से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में श्यामा देवी (60), सईदा बेगम (75), श्रीमती देवी (75), नैमुल निशा (80) को शनिवार को तेज बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। फिजीशियन व कार्डियोलाजिस्ट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इस समय ज्यादातर मरीजों में हीट स्ट्रोक के लक्षण पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed