फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case registered for truck robbery, four arrested

Sultanpur News: ट्रक व सरिया लूट का केस दर्ज, चार गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Case registered for truck robbery, four arrested
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र गोसांईगंज की द्वारिकागंज चौकी के पास पांच/छह जुलाई की देर रात चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने 31 टन सरिया व ट्रक लूट लिया था। चालक को लंभुआ कोतवाली के शाहपुर पूरन गांव के पास छोेड़ दिया था। चालक की तहरीर पर लंभुआ कोतवाली पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था। गोसांईगंज थाने की पुलिस ने रविवार को चालक की तहरीर पर केस दर्ज किया। इस मामले में पड़ोसी जिले जौनपुर के खेतासराय व आसपास के इलाकों में दबिश देकर पुलिस ने लूट की सरिया को बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी कोतवाली के धारपुर निवासी ट्रक चालक उमेश पांडेय तीन जुलाई को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ट्रक पर 31 टन सरिया लेकर चला था। उसका आरोप है कि बुधवार/बृहस्पतिवार की देर रात डेढ़ बजे गोसांईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया था।
विज्ञापन



उस समय उसे बंधक बनाकर लुटेरे ट्रक लेकर कहीं चले गए थे। उसे नशीली गोली खिलाकर मोबाइल, नकदी और कागजात भी छीन लिए थे। बेहोशी की हालत में उसे एक ईंट भट्ठे पर ले जाकर कमरे में बंद रखा गया था। आंख व मुंह पर पट्टी बांधकर उसे एक सफेद रंग की कार से बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे लंभुआ कोतवाली के शाहपुर पूरन गांव के पास छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोसांईगंज थाने की पुलिस ने रविवार को ट्रक चालक उमेश पांडेय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त अदनान निवासी युनूसपुर मनेछा थाना खेतासराय जिला जौनपुर, मिर्जा अशद निवासी राकियाना थाना शाहगंज जिला जौनपुर, हबीब उल्ला निवासी मनेछा जिला जौनपुर व मुकेश कुमार निवासी तिगरा थाना खुटहन जिला जौनपुर के रूप में हुई है।


पुलिस ने दावा किया है कि अदनान ने 10 टन सरिया मिर्जा असद बेग की इंटरलाकिंग फैक्टरी से बरामद करवाई है। मुकेश अग्रहरि के पास से एक टन जबकि हबीबुल्ला के पास से 20 टन सरिया बरामद की गई है। प्रेस वार्ता में एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि लंभुआ के पास बरामद ट्रक में एम प्लस एम की एक ईंट पड़ी मिली थी। उस ईंट से भट्टे का पता किया गया तो जानकारी मिली कि उसका मालिक जौनपुर जिले के खुटहन निवासी मुकेश अग्रहरि है। इसके आधार पर ईंट भट्टे पर दबिश दी गई। वहां एक टन सरिया मिली थी। मुकेश को पकड़ने के बाद अन्य आरोपी भी पकड़ लिए गए।


तीन दिन बाद केस दर्ज
बताया जा रहा है कि गोसाईगंज थाने की पुलिस ने केस दर्ज करने के पहले शनिवार को पड़ोसी जिले जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र के गुरैनी और युनुसपुर बाजार के दो गोदामों पर दबिश दी थी। युनुसपुर बाजार में एक गोदाम व गुरैनी में एक बिल्डिंग मैटेरियल की गोदाम से लूटी गई सरिया बरामद की।



ट्रक चालक उमेश पांडेय ने बृहस्पतिवार को लंभुआ कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। वहां की पुलिस ने उस समय उसका केस नहीं दर्ज किया था। उसी समय द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज जगदीश सिंह ने भी ऐसी किसी घटना से इंकार किया था। मामला उजागर होने के तीन दिन बाद रविवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले का रविवार की शाम को पुलिस ने खुलासा भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed