{"_id":"5ea84e178ebc3e906252079a","slug":"case-against-former-head-for-misleading-facts-about-corona-sultanpur-news-lko5194735175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर भ्रामक तथ्य वायरल करने पर पूर्व प्रधान पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर भ्रामक तथ्य वायरल करने पर पूर्व प्रधान पर केस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के तरही गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनका भाई बलराम सिंह वाराणसी में सिपाही पद पर तैनात है। वह प्रथम लॉकडाउन के समय अवकाश पर घर आया हुआ था।
उसके बाद आठ अप्रैल से सुल्तानपुर में ड्यूटी किया, फिर 23 अप्रैल को वाराणसी ड्यूटी पर चला गया। वहां उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया और उसकी जांच के बाद रिपोर्ट भी निगेटिव आई।
आरोप है कि इस बीच गारापुर के पूर्व प्रधान अजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह ने सोशल मीडिया पर कोरोना महामारी को लेकर गलत तथ्य डाल दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सिपाही बलराम सिंह व उनके परिवार के सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाले गए तथ्य असत्य व निराधार हैं, जो आपदा नियमावली का घोर उल्लंघन करते हैं। इससे सिपाही का पूरा परिवार, रिश्तेदार तथा गांव वाले भयभीत हो गए। वाराणसी में तैनात पुलिस के भाई संतोष सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गारापुर कोतवाली चांदा के पूर्व प्रधान अजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।