फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car collides with tree, five injured in saving Onerose

Sultanpur News: वनरोज को बचाने में कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

Sat, 02 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 02 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, five injured in saving Onerose
कूरेभार के सैदखानपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कार।
कूरेभार (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सैदखानपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार वनरोज को बचाने में पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बस्ती जिले के पांच लोग घायल हो गए। कूरेभार सीएचसी से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एक श्रद्धालु को वहां से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बस्ती जिले के छावनी भदोई निवासी कमल किशोर (40), दिनेश सिंह (35), दिनेश कुमार सिंह (30), दीपक सिंह (28) और शिवनाथ मौर्य वाराणसी से काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद बृहस्पतिवार रात कार से घर जाने के लिए निकले थे। कार शिवनाथ मौर्य चला रहे थे। शुक्रवार देर रात दो बजे कूरेभार के सैदखानपुर गांव के पास से गुजरते समय अचानक बीच रास्ते में आए वनरोज को बचाने में कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में सभी लोग घायल हो गए। दिनेश सिंह को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। कूरेभार थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।
विज्ञापन




ट्रेलर-कार में भिड़ंत, चार लोग घायल

कूरेभार (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पुरखीपुर गांव के पास शुक्रवार तड़के तीन बजे अयोध्या से सुुल्तानपुर जा रही कार सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। ट्रेलर से टकराने के बाद कार गड्ढे में गिर गई। ट्रेलर चालक बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार बल्दीराय के वलीपुर गांव की सृष्टि श्रीवास्तव (17), आकृति श्रीवास्तव (28), अनुभव श्रीवास्तव (32) व अंबेडकरनगर के आरियावां निवासी अरिन श्रीवास्तव (21) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कूरेभार में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज से सृष्टि और अनुभव को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कूरेभार थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि कार को गड्ढे से निकलवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया जाएगा। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed