फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Candidates will not be able to go to the center even wearing sunglasses

Sultanpur News: धूप का चश्मा लगाकर भी केंद्र में नहीं जा पाएंगे अभ्यर्थी

Fri, 16 Feb 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 16 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Candidates will not be able to go to the center even wearing sunglasses
सुल्तानपुर। 17 व 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी धूप का चश्मा पहनकर भी सेंटर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। दो दिनों में जिले में करीब 67 हजार अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन व पुलिस नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन


जिले में अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए दो दिनों में दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 16,752 अभ्यर्थी 29 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा को देखते हुए प्रशासन ने जिले को छह जोन व 13 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर व जोन में मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 1396 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। डीएम कृतिका ज्योत्सना ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा संचालित रखने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पाली का समय
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक होगी। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सेंटरों पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा। सेंटर में परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक अभ्यर्थी प्रवेश पा सकेंगे।


दो पेन व प्रवेशपत्र लेकर ही अभ्यर्थी कर पाएंगे प्रवेश
पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी सिर्फ दो कलम, प्रवेशपत्र व अपना आई-कार्ड लेकर ही सेंटर में प्रवेश कर पाएंगे। इसके अलावा मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य चीजों को लेकर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यहां तक कि टोपी व धूप का चश्मा लगाकर भी अभ्यर्थी प्रवेश नहीं कर पाएंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।




परीक्षा के समय नहीं हो सकेगी मोबाइल पर बात
परीक्षा के समय मोबाइल से अभ्यर्थी बात नहीं कर पाएंगे। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर जैमर की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक स्कैनिंग कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को लगातार अपने सेंटरों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। डीएम व एसपी भी सेंटरों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed