{"_id":"6a08b983b8be38236c0646f6","slug":"bullion-trader-dies-after-being-hit-by-goods-train-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-156386-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से सराफा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से सराफा व्यापारी की मौत
Sun, 17 May 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 17 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर की गभड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार दोपहर 12 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से जयसिंहपुर के महमूदपुर सलाहपुर बरदहिया निवासी सराफा व्यापारी अनिल कुमार सोनी (35) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अनिल कुमार कुछ दिनों से तनाव में थे। उनकी दवा भी चल रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनिल कुमार सोनी पैदल रेलवे लाइन के पास चल रहे थे। तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए और उनका बायां हाथ कंधे से कटकर अलग हो गया। जीआरपी थाने के उप निरीक्षक आरिफ अंसारी ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये शव की शिनाख्त हो सकी। मृतक के बड़े भाई फूलचंद्र ने बताया कि अनिल की दवा चल रही थी। वह अवसाद में थे।