{"_id":"62cf0dcdced92568e65e4a00","slug":"bulldozer-run-on-illegal-construction-on-court-order-sultanpur-news-lko6393676183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदा (सुल्तानपुर)। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद पुलिस ने भूखंड के मालिक को सौंप दिया।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा राजस्व गांव में स्थित एक भूखंड का नरेंद्र बहादुर सिंह निवासी राजपुर ने बैनामा कराया था। भूमि पर कब्जे को लेकर सिविल कोर्ट में नरेंद्र बहादुर सिंह व प्रेमचंद निषाद के बीच मुकदमा चल रहा था। वर्ष 1998 में नरेंद्र बहादुर सिंह के पक्ष में निर्णय आया लेकिन वे कब्जा नहीं कर सके।
आरोप है कि इसी बीच वर्ष 2017 में प्रेमचंद निषाद व उनके परिवारीजनों ने जमीन पर निर्माण करा लिया। नरेंद्र बहादुर सिंह ने फिर कोर्ट का सहारा लिया। नौ मई 2022 को नरेंद्र बहादुर सिंह के पक्ष में कोर्ट से निर्णय आया। इसी क्रम में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने भूखंड पर हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहाकर नरेंद्र बहादुर सिंह को सौंप दिया। चांदा एसओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है।